रायपुर में तोड़ी गई भगवान कृष्ण की मूर्ति

रायपुर(khabargali) रायपुर के खरोरा के फरहदा गांव में असामाजिक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन पर्वत को खंडित कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को बड़े पत्थर से तोड़ा है। जिससे कृष्ण भगवान की सिर गायब हो गई। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए रात में ही 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। जिससे गांव में शांति बने रहे।