रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 4 निरीक्षकों का तबादला

रायपुर(खबरगली) रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, सभी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), पुलिस कंट्रोल रूम तथा संबंधित शाखाओं और थानों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।