बिलासपुर (खबरगली) बिलासपुर के सकरी क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा। जिसके चलते सामने से आ रही स्कॉर्पियो सीधे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गैस कटर से गाड़ी काटकर शव निकाले गए। हादसे के बाद ट्रेलर हाइवे पर पलट गया, जिससे यातायात बाधित भी हो गया।
- Today is: