Raipur Press Club President Mohan Tiwari

रायपुर (खबरगली ) तस्वीरें सिर्फ किसी पल को कैमरे में कैद नहीं करतीं, बल्कि वे बीते समय की यादों को वर्तमान से जोड़ने का काम भी करती हैं। रायपुर में आयोजित ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी ऐसा ही आत्मीय अंदाज देखने को मिला। फोटो प्रदर्शनी में अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर मुख्यमंत्री को राजनीतिक जीवन, गांव, खेत-खलिहान और खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर प्रेस क्लब की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ क