सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा नया विकल्प खबरगली New initiative in Raipur: Micro-bus pilot project to launch soon

रायपुर (खबरगली)  रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत रायपुर माइक्रो-बस पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ 11 जून को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 3 बजे टाउन हॉल में आयोजित होगा।

यह पायलट प्रोजेक्ट काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) ने छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग और रायपुर नगर निगम के सहयोग से शुरू कर रहा है। परियोजना को भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयुए) का मार्गदर्शन प्राप्त है।