शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान खबरगली 10th and 12th board toppers will receive Rs 1.5 lakh each

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है, जिसे लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता चरम पर है। 

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) का रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 में की जाएगी।