रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है, जिसे लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता चरम पर है।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) का रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 में की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं साथ ही टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि देने की घोषणा की है। नतीजों की घोषणा के साथ ही मेधावी छात्रों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
उन्होंने 10वीं और 12वीं की Merit List में स्थान बनाने वाले टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा की जिन बच्चों का रिज़ल्ट उनके अनुरूप न आए तो निराश न हों उनके सामने अभी कई मौक़े मिलेंगे।
- Log in to post comments