अंबिकापुर (खबरगली) शहर से ग्राम सरगवां स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका ने 8वीं के एक छात्र को 200 बार मां की गाली लिखने की सजा दी। छात्र ने अपनी कॉपी में इंग्लिश और हिंदी भाषा में 100-100 बार यह गाली लिखी। गाली लिखवाने के बाद शिक्षिका ने छात्र से कहा कि कॉपी अपने माता-पिता को दिखाना और उनके हस्ताक्षर कराकर लाना। छात्र के पिता ने मामले की शिकायत डीईओ से की है। डीईओ ने मामले की जांच का जिम्मा सहायक संचालक को दिया है। उनका कहना है कि यह काफी गंभीर बात है। यदि शिक्षिका ने ऐसा किया है तो जांच के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- Today is: