संपत्ति कर अधिभार में छूट और वार्डों की विकास फाइलों पर हुई चर्चा

रायपुर (खबरगली ) रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्षद दल ने निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की विकास योजनाओं और जनता से जुड़ी समस्याओं को आयुक्त के समक्ष प्रमुखता से रखा। नेता प्रतिपक्ष ने शहरवासियों को राहत देने और निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसे आयुक्त ने सहजता से स्वीकार कर लिया।