see the list... train cancelled big news hindi news khabargali

बिलासपुर(khabargali) इन दिनों बिलासपुर मंडल से होकर गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हैं, जानकारी के मुताबिक, 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को कुछ दिन तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर मंडल की कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।