Shakti Collectorate

शक्ति/रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया ने 17 अगस्त को अपने प्रवास के दौरान शक्ति जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा की और रोजगार के लिए दिए जाने वाले ऋण से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।