तीन और आरोपी गिरफ्तार खबरगलीMajor revelation in Class 12 Hindi paper leak case

रायपुर ( खबरगली) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के हिन्दी प्रश्नपत्र लीक मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने परीक्षा से पहले हस्तलिखित हिन्दी प्रश्नपत्र व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाया था।