तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया

 WFI के चुनावों से दुखीं पुनिया प्रधानमंत्री आवास के बाहर फुटपाथ पर पद्म श्री पुरस्कार और मार्मिक पत्र रख लौटे

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पुनिया का यह फैसला साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के एक दिन बाद आया

नई दिल्ली (khabargali) तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में शुक्रवार को अपना पद्मश्री लौटाने का फैसला किया। पुनिया का यह फैसला साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के एक दिन बाद आया है।