ट्रैक्टर ने 100 मीटर तक घसीटा खबरगली President's adopted son among 6 killed in Surguja

सरगुजा (खबरगली) सरगुजा संभाग में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरपान की है, जहां रविवार शाम बाइक सवार मजदूरों की तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में चारों की मौत हो गई। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने हादसे के बाद गाड़ी नहीं रोकी बल्कि घायलों को 100 मीटर तक घसीटकर ले गया, वहीं उन्हें तड़पता छोड़ भाग निकला।