ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत खबरगली A truck and a trailer collided

बलरामपुर (खबरगली) बलरामपुर जिले के रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ट्रेलर के बीच हुए टक्कर में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की मदद से ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया गया।