ticket booking to begin from May 3 raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 और 13 मई को होने वाले इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी। रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिससे दर्शकों को रात में क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलेगा।