Uproar in Universities

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को दिखाने और ना दिखाने को लेकर कैंपस में कोहराम

नई दिल्ली ( khabargali ) साल 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन सीरीज पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को दिखाने और ना दिखाने को लेकर देश के कई विश्वविद्यालयों में बवाल हो रहा है। विपक्षी दल डॉक्यूमेंट्री पर बैन पर सवाल उठा रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में विश्वविद्यालयों में छात्र समूह इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने पर अड़े हुए हैं।