विजयादशमी पर AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल खबरगली SP Ankita Sharma receives notice from PHQ; video of her firing an AK-47 into the air on Vijayadashami had gone viral rajanadgaon news hindi news

राजनांदगांव (खबरगली) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान AK-47 से हवाई फायरिंग करने के मामले में चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। नोटिस के जरिए इस मामले में उनसे जवाब मांगा गया है।

दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान हुई थी फायरिंग