वीर जवानों का किया सम्मान खबरगलीDr. Prema Sai Maharaj reached the most inaccessible forests of the country and honored the brave soldiers. Hindi news latest news khabargali

नारायणपुर(खबरगली) देश के सबसे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल अबूझमाड़ में उस समय एक भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब आध्यात्मिक संत एवं समाजसेवी डॉ. प्रेमा साई महाराज ओरछा ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर आगे स्थित एडजूम और आदेर-सिओबी क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात आईटीबीपी के वीर जवानों का सम्मान कर उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा को नमन किया।

 कभी था माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना