wrote it on his palm

राजनांदगांव (Khabargali) भर्ती घोटाले के आरोपी कांस्टेबल की आत्महत्या मामले में बड़ी अपडेट है। फांसी लगाने वाले आरक्षक अनिल रत्नाकर ने सुसाइड नोट अपने हाथ में लिखा है। जिसमें उसने अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं। इससे पहले आज कांस्टेबल अनिल ने पेड़ पर लटककर जान दी थी। मामले में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप भी देखने को मिले थे।