यूजर चार्ज में की गई बढ़ोतरी

रायपुर(खबरगली) रायपुर के लोगों को नगर निगम ने बड़ा झटका दिया है। रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर के साथ वसूले जाने वाले यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की है। नए निर्णय के बाद अब आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी होगी।

नगर निगम के अनुसार, आवासीय संपत्तियों पर सालाना 120 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं व्यावसायिक (कमर्शियल) संपत्तियों के लिए यूजर चार्ज में सालाना 360 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह अतिरिक्त राशि संपत्तिकर के साथ ही वसूली जाएगी।