शहर

रायपुर (खबरगली) दीपावली त्योहार के रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी विभागों को जरूरी दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक मेडिकल उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा है। इसके साथ ही डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को भी आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान आने वाले मरीजों को इलाज में देरी न हो।