11 बार कॉल करने पर भी नहीं पहुंची 108 संजीवनी एंबुलेंस खबरगली Patient had to be transported to Raipur in a goods vehicle; died in the morning; '108 Sanjeevani' ambulance failed to arrive despite 11 calls. raipur chhattisgarh latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्यगत समस्या होने पर लोगों को कैसी परेशानी होती है यह तस्वीरें तो आएदिन सामने आती रहती हैं, लेकिन राजधानी में भी लोगों को अत्यावश्यक सेवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते उन्हें जान गंवानी पड़ रही है। शनिवार को एक ऐसा ही वाकया हुआ। 20 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एक मालवाहक में लेकर एम्स पहुंचे।