2 साल की मासूम बेटी को गोद में लिए इमारत की 23वीं मंजिल से कूदा शख्स

हरियाणा (खबरगली) हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी 2 साल की बेटी को गोद में लेकर इमारत की 23वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में पिता और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला सेक्टर 102 स्थित एक रिहायशी सोसाइटी का बताया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया और लोगों में गहरा सदमा फैल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खेलने के बहाने बेटी को ले गया बाहर