30 फीट गहरे कुएं में गिरा टैक्टर

बलौदाबाजार (खबरगली) बिलाईगढ़ के सलिहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरगुली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जब ईंट लेने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक संजू केंवट की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रैक्टर में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।