300 मीटर दृश्यता में भी उतर सकेंगे विमान खबरगली Fourth aerobridge coming soon at Raipur Airport; aircraft will be able to land even with 300-meter visibility raipur

रायपुर (खबरगली) स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में 100 करोड़ की लागत से फ्लाइटों के लिए जल्दी ही रैपिड एक्जिट टैक्सी वे (आरईटी) बनेगा। इसके लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने पर लैंडिंग करने वाले विमानों को रनवे से तेज़ गति से बाहर निकलने पर रनवे खाली हो जाएगा। इससे दूसरे विमानों को उतरने में आसानी होगी। वहीं लैंडिग के बाद विमान सुरक्षित पार्किंग स्थल पर खड़ा रहेगा। यह सुविधा देशभर के बडे़ एयरपोर्ट पर है। स्वीकृति मिलने पर रायपुर में इस तरह की व्यवस्था की जाएगी। एयरपोर्ट के डायरेक्टर मोहम्मद आरिफ ने पत्रिका से खास बातचीत के दौरान न