5 notorious rewarded Naxalites surrendered

सुकमा (khabargali) आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में ओडिशा क्षेत्र में सक्रिय एक हार्डकोर ईनामी सहित 5 नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। एक आत्मसमर्पित नक्सली पर छग शासन द्वारा 5 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। नक्सली संगठन में सक्रिय 2 महिला नक्सली सहित 5 नक्सलियों सागर उर्फ दूधी कोसा (गालीकोण्डा(ओडिशा) एरिया कमेटी कमाण्डर/ एसीएम ईनामी 5 लाख रूपये) दंतेशपुरम थाना भेजी जिला सुकमा, मुचाकी कोसा (सुरपनगुड़ा आरपीसी ग्राम पुलनपाड़ जीआरडी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) पुलनपाड़ पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, महिला