500 करोड़ रुपये से बदलेगी प्रदेश की डिजिटल तस्वीर

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार, कहा- एआई मिशन से युवाओं, छात्रों और सरकारी व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन को मंजूरी दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे प्रदेश के डिजिटल विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य में तकनीकी विकास, कौशल उन्नयन, सुशासन और डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई गति दे