535 guest teachers in Chhattisgarh: honorarium for six months released. raipur hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत 1535 अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18 करोड़ 42 लाख रुपए का आवंटन जारी किया है। जारी राशि छह माह के मानदेय भुगतान के लिए है। आदेश के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह 20 हजार रुपए मानदेय निर्धारित है। ऐसे में छह महीने के मानदेय के हिसाब से प्रति अतिथि शिक्षक 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि बनती है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से 18 सितंबर को जारी आद