7 निरीक्षक और 3 उपनिरीक्षकों का तबादला खबरगली Reshuffle in Chhattisgarh Police Department; 7 Inspectors and 3 Sub-Inspectors transferred. raipur hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 7 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और 3 उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर जारी इस आदेश के तहत अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। 

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर स्थानांतरित किया गया है। सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर भेजा गया है। वहीं नसीमुद्दीन खान का तबादला सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा किया गया है।