रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के उभरते स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में इनोवेशन ने रायपुर नगर निगम के सहयोग से आईएसबीटी सेंटर में 100 अतिरिक्त वर्कस्पेस सीटों का विस्तार किया है। इसके साथ ही केंद्र की कुल क्षमता बढ़कर 350 सीटों तक पहुंच गई है। यह पहल स्टार्टअप्स, डिजिटल कंपनियों, कंसल्टिंग फर्म्स और फ्रीलांसरों को आधुनिक और सुलभ कार्यस्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
- Today is: