आज 21 जून को वर्ष का सबसे बड़ा दिन

रायपुर (khabargali) साल का सबसे लंबा दिन शनिवार को रहेगा। इस दिन शहर में 13 घंटे 26 मिनट तक उजाला रहेगा। इस दिन से सूर्य का रुख बदलते ही वर्षा ऋतु की गतिविधियां तेज होंगी। 21 जून का दिन न केवल खगोलशास्त्र और विज्ञान के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि धार्मिक और मौसम संबंधी परिवर्तनों का भी संकेतक होता है। यह दिन प्रकृति के अद्भुत संतुलन और सूर्य के गूढ़ प्रभावों को समझने का अनोखा अवसर प्रदान करता है। जैसे ही सूर्य देव दक्षिणायन होंगे, मौसम करवट लेगा और बारिश की आशा बढ़ेगी। किसानों, धार्मिक अनुयायियों और आमजन के लिए यह समय विशेष महत्त्व का है।