and clothing hindi news big news khabrgali

नारायणपुर (खबरगली) अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों में जहां कभी नक्सलवाद का खौफ ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ता था, वहीं अब सेवा, संवेदना और विश्वास की एक नई तस्वीर दिखाई दे रही है। मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुजी डॉ. प्रेमसाईं महाराज ने नारायणपुर प्रवास के दौरान दंडवन, छिनारी और कलेपाल पहुंचकर नक्सल हिंसा में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने न केवल उनके दर्द को करीब से जाना, बल्कि आर्थिक सहायता, राशन सामग्री और वस्त्र देकर उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया।

शहीद परिवारों के घर पहुंचे, बांटा सहयोग