बालोद से सामने आए 3 केस खबरगली Over ₹1.34 lakh lost in attempt to download ‘Hanuman Ansh’; 3 cases reported from Balod. balod hindi news khabargali

बालोद (खबरगली)  बालोद जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। कभी फिल्म डाउनलोड करने के नाम पर तो कभी परिचित बनकर लोगों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं। बालोद जिले में सामने आए ताजा मामलों ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जिले के दो थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें शिक्षक, किसान और सेवानिवृत्त अधिकारी सहित तीन परिवार साइबर ठगों के निशाने पर आए। अलग-अलग तरीके से की गई इन ठगी में पीड़ितों के खातों से कुल 6 लाख रुपये से अधिक की रकम पार हो गई। शिकायत