बिनाका गीतमाला रेडियो शो के होस्ट

मुंबई (khabargali) देश के दिग्गज रेडियो होस्ट अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां 7 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सयानी 1952 से 1994 के बीच बिनाका गीतमाला रेडियो शो के होस्ट रहे थे। इससे उन्हें गजब की लोकप्रियता मिली थी।