बस नदी में गिरने से 17 लोगों की मौत खबरगली Major accident in Nepal

नेपाल (खबरगली) नेपाल में एक बस के पलटकर नदी में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। बस सोमवार सुबह पश्चिमी पोखरा से पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही थी, तभी ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और बस सेंट्रल जिले थाडिंग में त्रिशूली नदी में पलट गई। सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। हालांकि, हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। 27 और लोग घायल हो गए। उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।