BGL also fired

बीजापुर (khabargali) बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के चिंतावागु नदी किनारे स्थापित किए गए कैंप पर नक्सलियों ने आधुनिक हथियार से हमला किया है। हालांकि हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने BGL भी दागा है। करीब 15 मिनट तक नक्सलियों और जवानों के बीच गोलीबारी होती रही। हालांकि मुठभेड़ के बाद नक्सली भागने में कामयाब रहे।

आईजी सुंदरराज ने मीडिया को बताया कि कुछ गोलीबारी की खबर आयी है। अभी स्थिति सामान्य है, जवानों की जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए।