BJP leads in 195 seats

पश्चिम बंगाल (खबरगली)  पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है। बीजेपी 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है। लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं। कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है। वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं। चुनाव आयोग के परिणामों में भी भाजपा डबल सेंचुरी पूरा करने से सिर्फ 5 सीटों से दूर है। जबकि टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है।