BJP Mahila Morcha will gherao Chief Minister's residence

मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा भाजपा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के बारे में दिए गए बयान का विरोध

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा , प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के बारे में दिए गए बयान के विरोध में कल 01 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर विरोध करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिस प्रकार से एक नारी के बारे में इस प्रकार का बयान दिया गया वह पूर्णतः अशोभनीय है। जिसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।