Boxer Nikhat Zareen

नई दिल्ली (khabargali) स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। 30 नवंबर 2022 को उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।अर्जुन पुरस्कार के लिए भी 25 खिलाडिय़ों को चुना गया है। इस लिस्ट में बैडमिंटन खिलाडिय़ों एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन, एल्डोस पॉल, अविनाश साबले, बॉक्सर निकहत जरीन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।