Buldhana

मंत्री गुरु रुद्र कुमार बोले- 'भारत जोड़ो यात्रा' कोई साधारण यात्रा नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ने की यात्रा है

रायपुर/बुलढाणा (khabargali) छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने 18 नवंबर शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। इस दौरान मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कांग्रेस ने उनकी भागीदारी को ‘ऐतिहासिक’ बताया। भारत जोड़ो यात्रा लगातार 70 दिनों में कन्याकुमारी से महाराष्ट्र तक का सफर तय कर चुकी है।