candidates will undergo face authentication at the centre raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर रेडक्रॉस सभाकक्ष में बैठक हुई। साथ ही पर्यवेक्षक व केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में बताया गया कि परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थियों को फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा प्रवेश दिया जाएगा। जिले में 22 परीक्षा केंद्रों में 8449 परीक्षार्थी शामिल होंगे।