छत्तीसगढ़ के 156 पदक विजेता चुने गए उत्कृष्ट खिलाड़ी

रायपुर (खबरगली) राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले खिलाडि़यों का उत्कृष्ट बनने का वर्षों का इंतजार आखिर मंगलवार को खत्म हो गया। 30 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें 20 खेलों के 156 खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए पात्र पाया गया है।