छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात

रायपुर (खबरगली) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए PM मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया है।

CM साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण प्रदेश के रेल अधोसंरचना विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।