छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक खराब रहेगा मौसम

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार हैं।  मानसून सीजन का तीसरा चक्रवाती तूफान अकवान आज उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर टकरा सकता है। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में इसका असर दिखना शुरू हो चुका है, जो भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक जारी रह सकता है। राजधानी में गुरुवार को सुबह से ठंडी हवाएं चली और रात में रुक-रुककर बारिश हुई. वहीं 20 नवंबर को सुबह से बूंदाबांदी जारी है।