छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और एक्टिव

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में मानसून पहुंच चुका है, जबकि अगले 3 से 4 दिनों में इसके शेष क्षेत्रों को भी कवर करने की संभावना है।