छत्तीसगढ़ में तीन माह का राशन एक साथ देने की फिर तैयारी खबरगली Big news for ration card holders: Preparations are underway in Chhattisgarh to distribute three months' worth of rations at once. Latest News hindi News big news khabargali

रायपुर (खबरगली) प्रदेश में एक बार फिर राशन कार्डधारियों को तीन माह का राशन एक साथ देने की तैयारी चल रही है। लेकिन पिछली तीन माह वाली योजना अच्छी नहीं रही। क्योंकि कई दुकानदारों व लोगों के पास इतनी मात्रा में चावल रखने की जगह नहीं थी। तो वहीं नान भी राशन दुकानों में पर्याप्त मात्रा में सप्लाई नहीं करा पाया। बता दें कि अप्रैल-जून का तीन माह का एक साथ राशन वितरण किया गया था।