daughters' 'voice' and local dialects are becoming weapons

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने छत्तीसगढ़ मुस्तैद: डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए कड़े निर्देश, 'बीजा दूतिन' जैसे नवाचारों से थमेगी कुरीति

रायपुर (खबरगली )आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कमर कस ली है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाल विवाह के खिलाफ किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।