FIFA World Cup 2026 Final: का काउंटडाउन शुरू... ख़िताब के लिए अर्जेंटीना और स्पेन में महाजंग

जानें भारत में कब और कहाँ देखें लाइव

न्यू जर्सी (खबरगली ) फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ FIFA World Cup 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा यह टूर्नामेंट अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है। दुनिया को नया फुटबॉल चैंपियन मिलने में अब बस एक मैच का फासला है। इस ऐतिहासिक खिताबी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय दिग्गज स्पेन की टीमें आमने-सामने होंगी।