former minister and BJP spokesperson Rajesh Munat

रायपुर (khabargali) भाजपा ने आज एक आरोप पत्र जारी किया जिसमें वह कांग्रेस सरकार से तीन साल में किए कामों पर जवाब मांग रही है। अधिकांश योजनाओं को या तो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का या केन्द्र की योजनाएं वे बता रहे हैं। एकात्म परिसर में मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश के पूर्व नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा और ओ. पी. चौधरी ने जानकारी देते आरोप पत्र जारी किया।